बीकानेर, 16 नवंबर। महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संभाग स्तर पर 10 से 16 दिसंबर तक अमृता हाट मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले की तैयारी के संबंध में संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 17 नवंबर को सायं 4:30 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने यह जानकारी दी।
संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में अमृता हाट मेले की तैयारियों पर होगा मंथन: अमृता हाट मेला: संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में तैयारियों के संबंध में बैठक मंगलवार को
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।