मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
ताज़ा
सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में संत रविदास जयंती पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित अमृता हाट मेला: संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में तैयारियों के संबंध में बैठक मंगलवार को खेत में फसल पर स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत इलाज के दौरान मौत पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला दीपावली सजावट एवं रोशनी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, पीड़िता की रिपोर्ट पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज: दीवार फांदकर विवाहिता के कमरे में घुसा युवक, दुष्कर्म कर भागने लगा; ग्रामीणों ने

A Admin
|
16 November 2026, 10:05 AM
शेयर:
दीवार फांदकर विवाहिता के  कमरे में घुसा युवक, दुष्कर्म  कर भागने लगा; ग्रामीणों ने
khaosa

बीकानेर। जिले में एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक रात के समय घर की दीवार फांदकर महिला के कमरे में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पति डेयरी में काम करता है, जबकि वह खेतों में मजदूरी करती है। आरोपी युवक अन्य महिला श्रमिकों को गाड़ी से लाने-ले जाने का काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने उसकी फोटो खींच ली और बाद में फोटो एडिट कर उसे ब्लैकमेल करने लगा।पीड़िता के अनुसार, 11 नवंबर की रात करीब 11 बजे जब उसका पति घर पर मौजूद नहीं था, तभी आरोपी घर की दीवार फांदकर उसके कमरे में घुस आया। आरोप है कि युवक ने महिला का मुंह बंद कर उसके साथ जबरदस्ती की।महिला के शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांदकर भागने लगा। इसी दौरान घर के पास एक दुकान पर बैठे कुछ युवकों ने उसे संदिग्ध समझकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: