बीकानेर। अवैध संबंधों से नाराज होकर एक युवक की हत्या की साजिश रचने के मामले में कोटगेट थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला गाढ़वाला, नापासर निवासी भोमराज पुत्र नरेश कुमार मेघवाल पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में गाढ़वाला निवासी 20 वर्षीय कानाराम पुत्र पेमाराम मेघवाल और 21 वर्षीय देवप्रकाश पुत्र स्वर्गीय जेठाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर की मध्यरात्रि को सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी स्थित मालगोदाम रोड पर एक युवक नग्न अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया। युवक का उपचार जारी है।यह है पूरा मामला: कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ और पुलिस जांच में सामने आया कि भोमराज का देवप्रकाश की बहन के साथ प्रेम संबंध था। इसी बात से नाराज होकर देवप्रकाश ने अपने साथी कानाराम के साथ मिलकर भोमराज को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत दोनों उसे बीकानेर लेकर आए। यहां तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान आरोपियों ने भोमराज के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।घटना के समय भोमराज अर्धनग्न अवस्था में था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक अनुमान है कि शराब के नशे में लघुशंका के दौरान उसके सिर पर ईंट से हमला किया गया था।पुलिस टीम की रही अहम भूमिका: इस ब्लाइंड हमले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में एएसआई प्रवीण वैष्णव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन, एएसपी चक्रवर्ती सिंह और सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन तथा सीआई विक्रम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। टीम में सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा, एएसआई प्रवीण वैष्णव, एएसआई राधेश्याम, हेड कांस्टेबल कपिल, अमृतलाल तथा कांस्टेबल संजय और नरेश शामिल रहे।
दोस्ती के बहाने युवक को बीकानेर लाए, फिर किया जानलेवा हमला: अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या की साजिश, दो आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।