उदयपुर। प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यवसायी और भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर शहर जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक के कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम का उदयपुर में भव्य शुभारंभ हुआ। श्रीमती विमला देवी पारीक ने अपने कर-कमलों से शोरूम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर दीपक पारीक ने बताया कि कल्याण ज्वेलर्स के शोरूम पहले से ही पटियाला जयपुर और बीकानेर में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। उदयपुर में शुरू हुआ यह उनका चौथा शोरूम है।
उन्होंने कहा व्यावसायिक जगत में निरंतर विस्तार और नए आयाम स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस नए शोरूम के खुलने से उदयपुर सहित राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उत्कृष्ट आभूषणों की नई सौगात मिलेगी।
शुभारंभ समारोह में शहर के कई प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक, व्यवसायी और आमजन उपस्थित रहे। सभी ने दीपक पारीक को नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं।