मंगलवार, 17 नवम्बर 2026
ताज़ा
सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में संत रविदास जयंती पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित अमृता हाट मेला: संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में तैयारियों के संबंध में बैठक मंगलवार को खेत में फसल पर स्प्रे करते समय बिगड़ी किसान की तबीयत इलाज के दौरान मौत पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर विवाद, युवक पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला दीपावली सजावट एवं रोशनी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

रास्ता रोककर व्यापारी से मारपीट, 23,700 रुपए निकालने का आरोप: व्यापारी को रास्ते में रोककर लाठियों से पीटा, 23 हजार 700 रुपए छीनने का आरोप

A Admin
|
16 November 2026, 09:48 AM
शेयर:
व्यापारी को रास्ते में रोककर लाठियों से पीटा, 23 हजार 700 रुपए छीनने का आरोप
khaosa

 

बीकानेर। बज्जू में दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यापारी के साथ मारपीट करने और रुपए छीनने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने आरोप लगाया कि दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और जेब से 23 हजार 700 रुपए निकाल लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने गाड़ी से कुचलकर जान से मारने का प्रयास भी किया। पुलिस ने चार नामजद सहित 7-8 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बज्जू थानाधिकारी चंद्रजीतसिंह के अनुसार, खारिया बास, कोलायत निवासी एवं बज्जू खालसा में रहने वाले बुधराम पुत्र रिछपाल विश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 13 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने उन्हें रोक लिया।व्यापारी के अनुसार, आरोपियों में विनोद डारा, प्रमोद, सुभाष सींवर और सुखदेव सियाग सहित 7-8 अन्य लोग शामिल थे। सभी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठियों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उनकी जेब से 23 हजार 700 रुपए भी निकाल लिए गए।शोर सुनकर आसपास रहने वाले अनिल और ईमीलाल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। पीड़ित ने बताया कि वह वहां से घर की तरफ जाने लगे तो करीब 10 मिनट बाद आरोपी दोबारा पहुंचे और गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। हालांकि, वह बच निकले। पास के घर में शादी समारोह होने के कारण लोगों की आवाजाही बढ़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 307 और 189(2) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक झंवरलाल कर रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: