शनिवार, 21 नवम्बर 2026
ताज़ा
कोलायत में आयोजित श्री कपिल मुनि मेले के लिए 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन जरूरतमंद बच्चों की दीपावली खुशहाल बनाने वालों को भी किया जाएगा सम्मानित बीकानेर की रोही में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गादित गांव उदासर के बीकाना पार्क में योग शिविर का आयोजन ओढावनी में बेटी के घर आए पिता उसके घर मचे हंगामे के बाद थाने पहुंचे और जवाई सहित 11 जनों के खिलाफ मारपीट

BDA आयुक्त स्नेहल नाना को मिली शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी: BDA आयुक्त से अब शिक्षा निदेशक बनीं स्नेहल नाना

A Admin
|
20 November 2026, 09:28 AM
शेयर:
BDA आयुक्त से अब शिक्षा निदेशक बनीं स्नेहल नाना
khaosa

 

 

बीकानेर. राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए बीकानेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त एवं IAS अधिकारी स्नेहल नाना धाईगुड़े को शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण पदों का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस संबंध में कार्मिक विभाग (A-1) की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।आदेश के अनुसार, स्नेहल नाना अब बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा विभाग की निदेशक के साथ समग्र शिक्षा अभियान (SMSA) की अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (सीनियर) का कार्यभार भी संभालेंगी। इसके अलावा उन्हें प्रारंभिक शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।स्नेहल नाना अपने वर्तमान पदों के दायित्वों के साथ ही आगामी आदेशों तक इन सभी पदों का कार्यभार संभालेंगी।कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में संबंधित विभागों और अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: