शनिवार, 21 नवम्बर 2026
ताज़ा
कोलायत में आयोजित श्री कपिल मुनि मेले के लिए 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन जरूरतमंद बच्चों की दीपावली खुशहाल बनाने वालों को भी किया जाएगा सम्मानित बीकानेर की रोही में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गादित गांव उदासर के बीकाना पार्क में योग शिविर का आयोजन ओढावनी में बेटी के घर आए पिता उसके घर मचे हंगामे के बाद थाने पहुंचे और जवाई सहित 11 जनों के खिलाफ मारपीट

रैपिडो राइडर को पुलिसकर्मी ने धमकाया, मामला एसपी तक पहुंचा: पुलिसकर्मी ने रैपिडो राइडर को धमकाया, कोटगेट थाने का मामला, एसपी को शिकायत

A Admin
|
20 November 2026, 08:54 AM
शेयर:
पुलिसकर्मी ने रैपिडो राइडर  को धमकाया, कोटगेट थाने का मामला, एसपी को शिकायत
khaosa

बीकानेर। शहर में महज 6 रुपए के खुल्ले रुपयों को लेकर हुए मामूली विवाद में एक पुलिसकर्मी की ओर से रैपिडो बाइक राइडर को फोन पर गाली-गलौज करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडि़त राइडर ने गुरुवार को एसपी को लिखित परिवाद सौंपकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीछवाल की एसडब्ल्यूएम कॉलोनी निवासी मनीष कुमार ने एसपी को दिए परिवाद में बताया कि वह रैपिडो में बाइक चलाने का काम करता है। गुरुवार सुबह उसके पास एक राइड आई, जिसे वह बाइक पर बैठाकर कोटगेट छोडक़र आया। राइड का कुल किराया 34 रुपए बना था। मनीष ने भुगतान के लिए ऑनलाइन स्कैनर दिखाया, लेकिन सवारी ने ऑनलाइन पेमेंट से मना करते हुए 50 रुपए का नोट दिया।मनीष ने 10 रुपए वापस लौटा दिए और 6 रुपए खुल्ले नहीं होने पर सवारी से 4 रुपए खुल्ले देने का आग्रह किया। आरोप है कि इस पर सवारी ने खुद को पुलिसकर्मी राहुल मीणा बताते हुए रौब झाड़ा और कहा कि उसे जबरन 6 रुपए खुल्ले देने ही पड़ेंगे। इसके बाद मनीष 40 रुपए लेकर वहां से चला गया। परिवाद के मुताबिक, कुछ देर बाद राहुल मीणा ने मनीष को फोन कर गालियां निकालीं और दोबारा कॉल कर कोटगेट थाने में रैपिडो पर नशा बेचने का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी। पीडि़त ने परिवाद के साथ पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा करते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: