शनिवार, 21 नवम्बर 2026
ताज़ा
कोलायत में आयोजित श्री कपिल मुनि मेले के लिए 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन जरूरतमंद बच्चों की दीपावली खुशहाल बनाने वालों को भी किया जाएगा सम्मानित बीकानेर की रोही में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गादित गांव उदासर के बीकाना पार्क में योग शिविर का आयोजन ओढावनी में बेटी के घर आए पिता उसके घर मचे हंगामे के बाद थाने पहुंचे और जवाई सहित 11 जनों के खिलाफ मारपीट

दीपावली पर दूसरों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वालों का होगा सम्मान, 22 नवंबर को मिलेगा ‘दीपावली वॉरियर्स अवार्ड’: जरूरतमंद बच्चों की दीपावली खुशहाल बनाने वालों को भी किया जाएगा सम्मानित

A Admin
|
20 November 2026, 11:16 AM
शेयर:
जरूरतमंद बच्चों की दीपावली खुशहाल बनाने वालों को भी किया जाएगा सम्मानित
khaosa

 

बीकानेर // दीपावली का पर्व केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने और सेवा के संकल्प को साकार करने का अवसर भी है। इसी भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से बीकानेर में एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है। दीपावली के अवसर पर अपनी ड्यूटी और सेवा के माध्यम से आमजन के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले कर्मयोगियों को ‘दीपावली वॉरियर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन औरअरज फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम 22 नवंबर को शाम 4 बजे जिला उद्योग संघ सभागार में होगा।डॉ राहुल हर्ष ने बताया कि इस आयोजन में उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने दीपावली के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए समाज के लिए विशेष योगदान दिया। इनमें पुलिसकर्मी, चिकित्सक, नगर निगम कर्मचारी, फायर ब्रिगेड के कार्मिक तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि एक ही मंच पर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा देने वाले ऐसे लोग एकत्र होंगे, जिनकी वजह से हजारों लोगों की दीपावली सुरक्षित, सुखद और खुशहाल बनी। इनमें वे लोग भी शामिल होंगे, जिन्होंने अभावग्रस्त और जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचकर उनके चेहरों पर दीपावली की खुशियां बिखेरीं और उन्हें त्योहार की खुशियों से जोड़ा।डॉ हरमीत सिंह ने बताया कि बीकानेर में यह अपनी तरह का पहला आयोजन है, जिसमें दीपावली के दौरान अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का परिचय देने वाले लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जा रहा है। अक्सर त्योहारों पर जब पूरा शहर खुशियां मनाता है, तब अनेक कर्मचारी और समाजसेवी अपनी जिम्मेदारियों के चलते परिवार से दूर रहकर दूसरों की खुशियों और सुरक्षा के लिए जुटे रहते हैं। ऐसे ही कर्मयोगियों के योगदान को पहचान दिलाना इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।अवार्ड समारोह के लिए चयन समिति बनाई गई है जिसमें डी पी पच्चीसिया,निर्मल कामरा, संजीव जाजोरिया,रविंद्र हर्ष ,ज्योति प्रकाश रंगा अनिल जोशी प्रमोद आचार्य को शामिल किया गया है।‘दीपावली वॉरियर्स अवार्ड’ के माध्यम से उन अनदेखे चेहरों को मंच और सम्मान मिलेगा, जिनकी मेहनत और सेवा से दूसरों के त्योहार में रोशनी आती है। यह आयोजन सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों को सम्मान देने की एक सार्थक पहल के रूप में सामने आएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: