शनिवार, 21 नवम्बर 2026
ताज़ा
कोलायत में आयोजित श्री कपिल मुनि मेले के लिए 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन जरूरतमंद बच्चों की दीपावली खुशहाल बनाने वालों को भी किया जाएगा सम्मानित बीकानेर की रोही में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गादित गांव उदासर के बीकाना पार्क में योग शिविर का आयोजन ओढावनी में बेटी के घर आए पिता उसके घर मचे हंगामे के बाद थाने पहुंचे और जवाई सहित 11 जनों के खिलाफ मारपीट

कपिल मुनि मेले को लेकर रेलवे ने की विशेष ट्रेनों की व्यवस्था: कोलायत में आयोजित श्री कपिल मुनि मेले के लिए 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

A Admin
|
20 November 2026, 02:32 PM
शेयर:
कोलायत में आयोजित श्री  कपिल मुनि मेले के लिए 03  जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
khaosa

 

बीकानेर। रेलवे द्वारा कोलायत में दिनांक 24.11.2026 को आयोजित होने वाले श्री कपिल मुनि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ के मध्य 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इन रेलसेवाओं का विवरण निम्नानुसार है:-

1. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (02 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04733, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.11.2026 एवं 24.11.2026 को (02 ट्रिप) लालगढ़ से 16.00 बजे रवाना होकर 17.10 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04734, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.11.2026 एवं 24.11.2026 को (02 ट्रिप) कोलायत से 18.15 बजे रवाना होकर 19.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

2. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04739, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 05.35 बजे रवाना होकर 06.50 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04740, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) कोलायत से 07.20 बजे रवाना होकर 08.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

3. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)गाड़ी संख्या 04741, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 10.50 बजे रवाना होकर 12.00 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04742, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) कोलायत से 12.40 बजे रवाना होकर 13.40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: