बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ थाना क्षेत्र में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। शुक्रवार सुबह गांव धनेरू की रोही में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। किसान ने पुलिस को सूचना दी तो एएसआई देवाराम मय टीम खेत में पहुंचे व गुब्बारे को कब्जे में लेकर थाने में रखवाया। देवाराम ने बताया कि निरीक्षण में इस गुब्बारे में अन्य कोई यंत्र या डिवाइस वगैरह कुछ नहीं पाया गया है। वहीं शुक्रवार को ही गांव सत्तासर की रोही में जयनारायण सिंह के खेत में भी एक अज्ञात यंत्र मिला है। यंत्र के पीछे 100 फीट से अधिक धागा भी बंधा है। किसानों में इससे कौतूहल छा गया और प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई।