शनिवार, 21 नवम्बर 2026
ताज़ा
कोलायत में आयोजित श्री कपिल मुनि मेले के लिए 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन जरूरतमंद बच्चों की दीपावली खुशहाल बनाने वालों को भी किया जाएगा सम्मानित बीकानेर की रोही में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गादित गांव उदासर के बीकाना पार्क में योग शिविर का आयोजन ओढावनी में बेटी के घर आए पिता उसके घर मचे हंगामे के बाद थाने पहुंचे और जवाई सहित 11 जनों के खिलाफ मारपीट

बेटी के ससुराल में हंगामा, पिता ने जवाई समेत 11 पर लगाए मारपीट के आरोप: ओढावनी में बेटी के घर आए पिता उसके घर मचे हंगामे के बाद थाने पहुंचे और जवाई सहित 11 जनों के खिलाफ मारपीट

A Admin
|
20 November 2026, 10:03 AM
शेयर:
ओढावनी में बेटी के घर आए  पिता उसके घर मचे हंगामे के  बाद थाने पहुंचे और जवाई  सहित 11 जनों के खिलाफ मारपीट
khaosa

बीकानेर। ओढावनी में बेटी के घर आए पिता उसके घर मचे हंगामे के बाद थाने पहुंचे और जवाई सहित 11 जनों के खिलाफ मारपीट व गहने छीन लेने के आरोप में मामला दर्ज करवाया। सेरूणा थाने में 58 वर्षीय पप्पूराम जाट निवासी खारी, लूणकरणसर ने लिखमीसर उत्तरादा निवासी अपने जवाई कमल किशोर पुत्र श्रीराम जाट, सास सजना देवी, ननद राधा, कमल किशोर के तीन काका अन्नाराम, नरसीराम, कुशलाराम तथा लालचंद, बड़ा भाई रामस्वरूप, गोविंद, पवन, परमा के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का विवाह अप्रैल 2021 में कमल किशोर पुत्र श्रीराम जाट के साथ किया। श्रीराम के पिता के निधन के बाद 15 नवंबर 2026 को परिवादी व उसके परिवाजन ओढावनी लेकर उनके घर गए। आरोपियों ने परिवादी की बेटी पूजा को कमरे में बुलाकर पीहर वाले क्या लाए है, के बारे में पूछा। पूजा ने उसके पाजेब लाने की जानकारी दी तो आरोपियों ने एक लाख नगदी व मोटरसाइकिल मंगवाने पर जोर दिया। पूजा के मना करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पूजा की माँ हो हल्ला सुनकर अंदर गई तो आरोपियों ने उसके सिर से बाल उखाड़ दिए और मारपीट की। उसके गले से ठूस्सी, रखड़ी, 11 फुलड़े निकाल लिए। पूजा से भी नाक गले के गहने छीन लिए। शोर सुनकर उनके साथ गए राऊराम, कोझाराम व अन्य महिलाओं ने जाकर दोनों को बचाया। मारपीट में दोनों को चोटें आई। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले भी उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त किया तब पंच पंचायती और स्टाम्प पर लिखा पढ़ी कर भविष्य में परेशान नहीं करने की बात कही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच थानाधिकारी इमीचंद ने शुरू कर दी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: