शनिवार, 21 नवम्बर 2026
ताज़ा
कोलायत में आयोजित श्री कपिल मुनि मेले के लिए 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन जरूरतमंद बच्चों की दीपावली खुशहाल बनाने वालों को भी किया जाएगा सम्मानित बीकानेर की रोही में पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गादित गांव उदासर के बीकाना पार्क में योग शिविर का आयोजन ओढावनी में बेटी के घर आए पिता उसके घर मचे हंगामे के बाद थाने पहुंचे और जवाई सहित 11 जनों के खिलाफ मारपीट

बीकाना पार्क में योग शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग: महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गादित गांव उदासर के बीकाना पार्क में योग शिविर का आयोजन

A Admin
|
20 November 2026, 10:06 AM
शेयर:
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा गादित गांव उदासर के बीकाना पार्क में योग शिविर का आयोजन
khaosa

बीकानेर।महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोदित ग्राम उदासर में दिनांक 20 नवंबर 2026 को बीकाना पार्क में वरिष्ठ जनों हेतु योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यक्रम सह प्रभारी डॉक्टर संतोष कंवर शेखावत द्वारा योगाचार्य डॉक्टर हितेंद्र मारू, श्री मदन मारू तथा कार्यक्रम के आयोजक व गोदित ग्राम प्रभारी डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी से आगंतुकों का परिचय करवाया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. हितेंद्र मारू तथा श्री मदन मारू द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम वासियों को वर्तमान में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रखने के लिए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला गया । दोनों योगाचार्यों ने योगासनों के माध्यम से अनेक शारीरिक व्याधियों के निदान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। योगासन के माध्यम से ठीक की जाने वाली बीमारियों में प्रमुख रूप से मधुमेह, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, पाचन संबंधी बीमारियां, स्नायु तंत्र की बीमारियां तथा रोग प्रतिरक्षात्मक प्रणाली को सुदृढ़ करने वाले आसन का प्रदर्शन किया गया तथा ग्राम वासियों ने भी साथ साथ इन आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. गौतम कुमार मेघवंशी ने दोनों योगाचार्यों व ग्राम वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विश्वविद्यालय द्वारा गादित ग्रामों में किये जा रहे विभिन्न कार्यों व विकास योजनाओं से सभी को अवगत कराया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: