बीकानेर। बीकानेर में नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ चल रहा है। जिसके चलते लगातार नशीले पदार्थो के साथ तस्कर भी पकड़े जा रहे है। इसी कड़ी में बीकानेर में एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार नशीला पदार्थ जब्त कर रही है। इसी कड़ी में डीएसटी के प्रभारी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नोखा पुलिस के सहयोग से डेढ़ किलो अफीम पकड़ी है। पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ बाबु खान को गिरफ्तार किया है। जिससे अवैध नशीलों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है। जब्त की गई अफीम की बाजार में लाखों में आंकी जा रही है। इस कार्रवाई नोखा थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह चारण के नेतृत्व में नोखा पुलिस का भी सहयोग रहा। कार्रवाई में डीएसटी के कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार की अहम भूमिका रही।