शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ताज़ा
केशव दत्त आचार्य की मौत के मामले में न्याय की मांग, प्रेस वार्ता में उठे नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक को पकड़ा ट्रेन में यात्री की की मौत के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज शटडाउन के बावजूद 11 हजार केवी लाइन में सप्लाई चालू करने का आरोप, युवक को लगा करंट हाईटेंशन लाइन को बनाया निशाना तार को किया पार

टावरों पर लगे उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया: हाईटेंशन लाइन को बनाया निशाना तार को किया पार

A Admin
|
27 November 2026, 08:49 AM
शेयर:
हाईटेंशन लाइन को बनाया  निशाना  तार को किया पार
khaosa

बीकानेर। जिले के महाजन थाना क्षेत्र में चोरों ने बिजली की हाईटेंशन लाइन को निशाना बनाते हुए करीब 245 मीटर विद्युत तार चोरी कर लिया। चोरों ने तार चोरी करने के साथ ही बिजली लाइन के कई टावरों पर लगे उपकरणों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात में विद्युत विभाग को करीब 55 हजार रुपए का नुकसान होने की आशंका है। पुलिस ने विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार, राज इलेक्ट्रिकल्स जयपुर में कार्यरत सुपरवाइजर नवल सिंह निवासी नगला चाहरा जिला भरतपुर ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि वह नियमित रूप से बिजली लाइन का निरीक्षण करते हैं। 24 नवंबर को निरीक्षण के दौरान लाइन का तार कटा हुआ मिला तथा मौके से तार गायब मिला। विद्युत लाइन 220 केवी जीएसएस हिंडोरे से 132 केवी जीएसएस महाजन तक जाती है।महाजन से रामबाग के बीच पेमपुरा की रोही में टावर संख्या 16 व 17 के बीच करीब 245 मीटर विद्युत तार चोरी हो गया। वहीं टावर संख्या 12 से 18 के बीच भी चोरों ने विद्युत लाइन को काफी नुकसान पहुंचाया। मौके पर लाइन के कई हार्डवेयर क्षतिग्रस्त मिले तथा इंसुलेटर की डिस्क भी टूटी हुई पाई गई।अज्ञात चोरों ने तार चोरी करने के साथ ही विद्युत लाइन के महत्वपूर्ण उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया है। चोरी हुए तार की कीमत करीब 55 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई बिरबल राम कर रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: