शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ताज़ा
केशव दत्त आचार्य की मौत के मामले में न्याय की मांग, प्रेस वार्ता में उठे नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक को पकड़ा ट्रेन में यात्री की की मौत के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज शटडाउन के बावजूद 11 हजार केवी लाइन में सप्लाई चालू करने का आरोप, युवक को लगा करंट हाईटेंशन लाइन को बनाया निशाना तार को किया पार

अस्पताल के बाहर ठेले पर व्यक्ति का मिला शव

मृतक टीबी अस्पताल में भर्ती था, इलाज चल रहा था

A Admin
|
27 November 2026, 08:29 AM
शेयर:
अस्पताल के बाहर ठेले पर व्यक्ति का मिला शव
khaosa


 अस्पताल के बाहर ठेले पर व्यक्ति का मिला शव
मृतक टीबी अस्पताल में भर्ती था, इलाज चल रहा था
 बीकानेर। पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित मूंदड़ा अस्पताल के सामने शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक टीवी अस्पताल में भर्ती था और उसकाइलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अस्पताल से बाहर निकल गया और मूंदड़ा अस्पताल के सामने एक ठेले पर जाकर सो गया।शुक्रवार सुबह लोगों ने उसे अचेत अवस्था में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादार भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।बताया गया कि मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
इस दौरान खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, राजकुमार, जुनैद खान, हाजी मलंग बाबा, रमजान भाई, चुनार, इमरान, अयूब चाचा, शकील स्टार नेता और शोएब सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: