शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ताज़ा
केशव दत्त आचार्य की मौत के मामले में न्याय की मांग, प्रेस वार्ता में उठे नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक को पकड़ा ट्रेन में यात्री की की मौत के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज शटडाउन के बावजूद 11 हजार केवी लाइन में सप्लाई चालू करने का आरोप, युवक को लगा करंट हाईटेंशन लाइन को बनाया निशाना तार को किया पार

शटडाउन के बाद भी चालू रही बिजली सप्लाई, युवक को लगा करंट: शटडाउन के बावजूद 11 हजार केवी लाइन में सप्लाई चालू करने का आरोप, युवक को लगा करंट

A Admin
|
27 November 2026, 08:58 AM
शेयर:
शटडाउन के बावजूद 11 हजार केवी लाइन में सप्लाई चालू करने का आरोप, युवक को लगा करंट
khaosa

श्रीडूंगरगढ़। धनेरू गांव में विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से युवक कैलाश स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का बीकानेर में उपचार जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।ग्रामीणों ने जीएसएस कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जीएसएस के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शटडाउन होने के बावजूद 11 हजार केवी विद्युत लाइन में सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे युवक करंट की चपेट में आ गया।ग्रामीणों ने मामले में जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: