शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ताज़ा
केशव दत्त आचार्य की मौत के मामले में न्याय की मांग, प्रेस वार्ता में उठे नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक को पकड़ा ट्रेन में यात्री की की मौत के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज शटडाउन के बावजूद 11 हजार केवी लाइन में सप्लाई चालू करने का आरोप, युवक को लगा करंट हाईटेंशन लाइन को बनाया निशाना तार को किया पार

15 वर्षीय पीडि़ता के पिता ने थाने में करवाया था मामला दर्ज: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक को पकड़ा

A Admin
|
27 November 2026, 09:10 AM
शेयर:
नाबालिग से दुष्कर्म के  मामले में युवक को पकड़ा
khaosa

बीकानेर। क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मामले में एक आरोपी युवक को थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने पकडक़र हवालात में बंद कर दिया है। कश्यपसिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को घटना हुई व 14 अक्टूबर को 15 वर्षीय पीडि़ता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले में जांच के दौरान जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर गांव हेमासर निवासी 22 वर्षीय अनिल को गुरूवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने हवालात में बंद कर दिया गया व इसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।इस मामले में नाबालिग के पिता ने 11 अक्टूबर की घटना की जानकारी देते हुए 14 अक्टूबर को मामला दर्ज करवाया। पिता ने आरोपी पर बालिका से दुष्कर्म करने व उसके साथ मारपीट कर सिर व शरीर पर गंभीर चोटें देने के आरोप लगाए थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: