शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ताज़ा
केशव दत्त आचार्य की मौत के मामले में न्याय की मांग, प्रेस वार्ता में उठे नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक को पकड़ा ट्रेन में यात्री की की मौत के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज शटडाउन के बावजूद 11 हजार केवी लाइन में सप्लाई चालू करने का आरोप, युवक को लगा करंट हाईटेंशन लाइन को बनाया निशाना तार को किया पार

कचरा संग्रहण टिपर की टक्कर से हुई केशव दत्त आचार्य की मौत, न्याय की मांग को लेकर प्रेस वार्ता: केशव दत्त आचार्य की मौत के मामले में न्याय की मांग, प्रेस वार्ता में उठे नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल

A Admin
|
27 November 2026, 09:29 AM
शेयर:
केशव दत्त आचार्य की मौत के मामले में न्याय की मांग, प्रेस वार्ता में उठे नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल
khaosa

बीकानेर। स्वर्गीय केशव दत्त आचार्य की मौत को लेकर शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में शरद आचार्य ने अपनी बात रखी और इस पूरे मामले में न्याय की मांग उठाई।बताया गया कि 31 अक्टूबर 2026 को बीकानेर नगर निगम के कचरा संग्रहण टिपर द्वारा स्वर्गीय केशव दत्त आचार्य जी को टक्कर मारी गई, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। लंबे इलाज के बाद 9 नवंबर 2026 को उनका देहांत हो गया।इस हृदयविदारक घटना के बाद बीकानेर की जनता, मीडिया जगत तथा जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में न्याय की मांग उठाई है। प्रेस वार्ता में JUSTICE FOR BIKANER के तहत नगर निगम की लगातार होती अव्यवस्थाएं, शहर की सुरक्षा, स्वच्छता व्यवस्था, कचरा संग्रहण प्रणाली, टेंडर प्रक्रिया तथा ठेका कंपनियों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चर्चा की गई।शरद आचार्य ने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि बीकानेर के नागरिकों की सुरक्षा, व्यवस्था और जवाबदेही का सवाल है। उन्होंने कहा कि न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: