शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
ताज़ा
केशव दत्त आचार्य की मौत के मामले में न्याय की मांग, प्रेस वार्ता में उठे नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक को पकड़ा ट्रेन में यात्री की की मौत के मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज शटडाउन के बावजूद 11 हजार केवी लाइन में सप्लाई चालू करने का आरोप, युवक को लगा करंट हाईटेंशन लाइन को बनाया निशाना तार को किया पार

24  फीट गहरे नाले में मौत और जिंदगी के बीच  9 घंटे तक लड़ा

निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने

A Admin
|
27 November 2026, 08:34 AM
शेयर:
24  फीट गहरे नाले में मौत और जिंदगी के बीच  9 घंटे तक लड़ा
khaosa

24  फीट गहरे नाले में मौत और जिंदगी के बीच  9 घंटे तक लड़ा
निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने
बीकानेर। बीकानेर में नगर निगम की लापरवाही और खुले नालों की बदइंतजामी एक बार फिर किसी बड़ी अनहोनी को दावत देती नजर आई। हरासर हवेली के सामने फुटपाथ निर्माण के लिए मुख्य नाले का एक हिस्सा खुला छोड़ दिया जाना एक युवक के लिए करीब साढ़े नौ घंटे की जानलेवा परीक्षा बन गया। भुट्टों का बास निवासी सुरेन्द्र वाल्मीकि 24 फीट गहरे नाले में गिरकर रात करीब 11 बजे से अगली सुबह 8:30 बजे तक घोर अंधेरे, कचरे और जहरीली गैसों के खतरे के बीच फंसे रहे।घटना बीती रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच की है। सुरेन्द्र वाल्मीकि टॉयलेट के लिए पैदल निकले थे और एमएन हॉस्पिटल के सामने स्थित छपरे में सोने जा रहे थे। रात के अंधेरे में खुले हिस्से का अंदाजा न लग पाने से वे सीधे 24 फीट गहरे नाले में जा गिरे। नाले के भीतर करीब आठ फीट गहरा पानी बह रहा था, लेकिन जिस स्थान पर सुरेन्द्र गिरा, वहां कचरे और मिट्टी की एक मोटी परत जमी थी। इसी परत ने उन्हें तेज बहाव में डूबने से बचाए रखा। अंधेरे के बावजूद सुरेन्द्र हिम्मत जुटाकर नाले के भीतर करीब 50 मीटर तक आगे बढ़े और जहां तक मिट्टी-कचरे की परत थी, वहां जाकर बैठ गया। उसने रात में मदद के लिए कई बार आवाजें लगाईं, लेकिन सुनसान रात में किसी ने नहीं सुना। मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होने से वे किसी को फोन भी नहीं कर सके। सुबह उजाला होने पर वे नाले के दूसरे खुले हिस्से के पास पहुंचे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। सुबह करीब 8 बजे वहां से गुजर रहे दो कॉलेज छात्रों ने आवाज सुनी। सुरेन्द्र ने ऊपर की ओर देखकर हाथ उछाले तो छात्रों की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। इलाका वार्ड 13 में आता है, लेकिन सूचना मिलते ही वार्ड 52 के पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद नगर निगम की जेसीबी मंगवाकर सुरेन्द्र को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हैरानी की बात रही कि साढ़े नौ घंटे नाले में फंसे रहने के बावजूद उन्हें न तो गंभीर चोट आई और न ही उनका हौसला टूटा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: