बीकानेर। निगम के पीछे स्थित एक मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में 37 वर्षीय युवती फंदे से झूलती मिली। सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।संबंधित थाना पुलिस की जांच और निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।आधार कार्ड के अनुसार मृतका की पहचान शलाखा पुत्री राजेश कुमार, उम्र करीब 37 वर्ष, के रूप में हुई है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।मौके पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, मोहम्मद जुनैद, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खडग़ावत सहित असहाय सेवा
संस्थान के सेवादार मौजूद रहे।