गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा
इस पार्षद की हार्ट-अटैक मौत,वार्ड 34 से सीपीआईएम की टिकट पर जीते थे चुनाव राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा के सिलेबस में बड़ा बदलाव रेत से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू जमीन के फर्जीवाड़े में एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन को किया समाप्त

फर्जीवाड़े में एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार: जमीन के फर्जीवाड़े में एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार

A Admin
|
29 October 2026, 10:39 AM
शेयर:
जमीन के फर्जीवाड़े में एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार
khaosa

 

 श्रीडूंगरगढ़। फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने के 1 साल पुराने मामले में आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी केशव शर्मा पुत्र गौरी शंकर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है परिवादी भैराराम सांसी निवासी कालूबास श्रीडूंगरगढ द्वारा 18 जुलाई 2025 को पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था । परिवादी के अनुसार उसका एक खेत श्रीडूंगरगढ़ के पश्चिम साइड आबादी के पास खसरा न 681है जिसके कुटरचित दस्तावेज तैयार करके पंजीयन विभाग से व पटवारी से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किये गए। आरोपीगण सुशिल कुमार पुत्र मोहनराम सांसी,रामचंद्र पुत्र मोहनराम सांसी, गंगाराम पुत्र कुनणाराम नायक व केशव पारीक पुत्र गौरीशंकर व अन्य लोगों ने मिलकर खेत पर अवैध कब्ज़ा खेत हडपने की नियत से दस्तावेज तैयार किए गए। परिवादी के अनुसार लगभग 3 साल पहले सुशिल कुमार को एक प्लोट बेचा गया था क्योंकि सुशिल कुमार के साथ में पैसो का लेनदेन बाकी था प्लोट उसको बेचकर बाकी पैसे ले लिए थे। आरोपी सुशिल कुमार ने उसके कुछ दिन बाद प्लॉट की लिखापढ़ी करने के लिए परिवादी एवं उसके दोनों बेटो को तहसील लेकर गया था । आरोपी सुशील कुमार ने प्लाट की लिखापढ़ी का बोलकर धोखे की नियत से कूटरचित दस्तावेज तैयार करवा लिया। पीडि़त को बाद में पता लगा चला है कि उस समय सुशिल कुमार ने छल कपट की नियत से सारे के सारे पॉवर ऑफ अटॉर्नी उसने लिखवा कर इन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए थे जिसका मुकदमा दर्ज करवाया गया था।सब इंस्पेक्टर रतनलाल द्वारा अब इस मामले की जांच की जा रही है जिसमें आरोपी केशव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया । न्यायालय द्वारा आरोपी केशव शर्मा को 4 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है । आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होने की संभावना है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: