गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा
शुक्रवार को शहर में अलग अलग इलाकों में बिजली बंद रहेगी इस पार्षद की हार्ट-अटैक मौत,वार्ड 34 से सीपीआईएम की टिकट पर जीते थे चुनाव राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं कक्षा के सिलेबस में बड़ा बदलाव रेत से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू जमीन के फर्जीवाड़े में एक साल बाद आरोपी गिरफ्तार

इस पार्षद की हार्ट-अटैक मौत,: इस पार्षद की हार्ट-अटैक मौत,वार्ड 34 से सीपीआईएम की टिकट पर जीते थे चुनाव

A Admin
|
29 October 2026, 11:22 AM
शेयर:
इस  पार्षद  की हार्ट-अटैक मौत,वार्ड 34 से सीपीआईएम की टिकट पर जीते थे चुनाव
khaosa

 

नोखा। नगरपालिका के वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित पार्षद आसुराम नायक का गुरुवार सुबह बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।बुधवार शाम सडक़ पर चलते समय अचानक चक्कर आने से वे गिर पड़े थे। इसके बाद तबीयत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।आसुराम नायक सीपीआईएम (विकास मंच) की टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बने थे। करीब एक सप्ताह पहले वे नगरपालिका मंडल की पहली बैठक में शामिल हुए थे। बैठक में उन्होंने अपने वार्ड की समस्याएं उठाते हुए उनके समाधान की मांग की थी। दोपहर तक नोखा पहुंचेगी पार्थिव देह नायक की पार्थिव देह नोखा लाई जा रही है। दोपहर तक उनका अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी दी गई है। उनके निधन की खबर से समर्थकों और परिचितों में शोक की लहर है।जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आसुराम नायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे दुखद खबर बताते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल मिलने की कामना की।वहीं, विकास मंच के सुप्रीमो कन्हैयालाल झंवर ने भी नायक के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आसुराम नायक विकास मंच के कर्मठ कार्यकर्ता थे और अपने वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।विकास मंच अध्यक्ष बजरंग सोनी ओर उपाध्यक्ष नारायण झंवर ने भी आसुराम नायक के निधन पर शोक संवेदना में व्यक्त की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: