गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा
शहर के इस थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे पर झुलता मिला पुलिसकर्मी का शव थर्ड बटालियन के क्वार्टर में पुलिसकर्मी का शव मिला गुरुवार से बीकानेर सहित राजस्थान के आधे जिलों में बादल छायेंगे, बारिश की चेतावनी महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के प्रबन्ध बोर्ड की 46 वीं बैठक का आयोजन केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा

क्वार्टर में पुलिसकर्मी का शव मिला: थर्ड बटालियन के क्वार्टर में पुलिसकर्मी का शव मिला

A Admin
|
29 October 2026, 08:54 AM
शेयर:
थर्ड बटालियन के क्वार्टर में पुलिसकर्मी का शव मिला
khaosa

 

 बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह थर्ड बटालियन के क्वार्टर में एक पुलिसकर्मी का शव ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदे से झूलता मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और सेवादार मौके पर पहुंचे।जानकारी के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे घटना की सूचना मिली। इसके बाद खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।संबंधित थाना पुलिस की जांच और निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।फिलहाल पुलिसकर्मी की पहचान और घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मौके पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, मोहम्मद जुनैद, अब्दुल सत्तार, इमरान, अयूब लोदा और राजकुमार खडग़ावत सहित असहाय सेवा 

 

संस्थान के सेवादार मौजूद रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: