बीकानेर।बीकानेर में पंचायती राज चुनाव की मतगणना कल पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना के दौरान जिला परिषद की 41 सीटों और 15 पंचायत समितियों के नतीजों का ऐलान किया जाएगा। मतगणना के लिए 15 कक्षों में कुल 171 टेबल निर्धारित की गई हैं, जहां करीब 600 कर्मचारी मतगणना प्रक्रिया में तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा और मतगणना स्थल पर प्रवेश व्यवस्था को लेकर भी सख्ती बरती जाएगी। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, एसपी मृदुल कच्छावा भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा, प्रवेश और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसकी कवरेज पब्लिक एप ने गुरुवार बजे की।
कल होगा चुनावी फैसले का दिन, 171 टेबल पर गिने जाएंगे वोट: पॉलिटेक्निक कॉलेज में पंचायती राज चुनाव की मतगणना कल, 15 कक्षों में 171 टेबल पर होगी गिनती
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।