मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
ताज़ा
फिरौती प्रकरण में जब्त मोबाइल लौटाने के निर्देश, कोर्ट ने नयाशहर थानाधिकारी से मांगा जवाब किसान के घर में लगी आग लाखों रुपये का हुआ नुकसान, नगदी जेवरात जलकर हुए राख बीकानेर में दो सडक़ हादसों में तीन जनों की दर्दनाक मौत अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत बाड़े से एल्यूमिनियम का सामान पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना

स्कूटी सवार युवक ले उड़ा एल्यूमिनियम का सामान, CCTV में कैद हुई घटना: बाड़े से एल्यूमिनियम का सामान पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना

A Admin
|
24 November 2026, 09:52 AM
शेयर:
बाड़े से एल्यूमिनियम का सामान पार, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
khaosa

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक बाड़े से एल्यूमिनियम का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना पास स्थित कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवादी हनुमानराम सुथार निवासी जैन कॉलेज के पास, गंगाशहर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

तीन बॉटम और तीन प्रोफाइल गायब

रिपोर्ट के अनुसार, परिवादी का जैन कॉलेज के पास एक बाड़ा है, जहां वह बसों से संबंधित सामान रखता है। घरेलू कार्यों के चलते वह कुछ दिनों से बाड़े पर नहीं जा पाया था। 26 अक्टूबर को जब वह बाड़े पर पहुंचा तो वहां रखी एल्यूमिनियम की तीन बॉटम और तीन प्रोफाइल गायब मिलीं।परिवादी ने बाड़े की देखभाल करने वाले विष्णु से जानकारी ली, लेकिन उसे भी चोरी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।

 

सीसीटीवी में स्कूटी सवार युवक नजर आया

सके बाद पास स्थित कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो सामने आया कि एक युवक स्कूटी से आया और दूसरे व्यक्ति ने उसे पॉलिथिन में पैक एल्यूमिनियम की तीन बॉटम और तीन प्रोफाइल दीं। इसके बाद युवक स्कूटी लेकर वहां से रवाना हो गया।

हैड कांस्टेबल आमप्रकाश को सौंपी जांच

परिवादी की रिपोर्ट पर गंगाशहर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल आमप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: