बीकानेर। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में घड़सीसर अंडरब्रिज पुलिया के पास मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस की निगरानी में मृतक के शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया।इस दौरान राहत एवं सेवा कार्य में हाजी नसीम, हाजी जाकिर, राजकुमार, शकील स्टार, इमरान, जुनैद, अयूब लोधा और मलंग बाबा सहित खिदमतगार खादिम सोसायटी के सदस्यों ने सहयोग किया।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों और मृतक की शिनाख्त को लेकर जांच कर रही है।