श्रीडूंगरगढ़। नकली नोट प्रकरण में तेलंगाना जीआरपी ने श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। तेलंगाना रेलवे पुलिस द्वारा नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद सामने आए नाम के आधार पर यह कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार तेलंगाना जीआरपी की टीम जांच के सिलसिले में श्रीडूंगरगढ़ पहुंची और राजस्थान पुलिस के सहयोग से जेतासर निवासी ओमप्रकाश पुत्र विजयपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को बीकानेर न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया, जिसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर तेलंगाना रवाना हो गई।गौरतलब है कि इससे पहले भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नकली नोटों के कारोबार से जुड़े मामलों में पुलिस बड़ी कार्रवाई कर चुकी है। क्षेत्र में नकली नोटों के नेटवर्क को लेकर कई बार गिरफ्तारियां सामने आई हैं। हाल ही में तेलंगाना जीआरपी की कार्रवाई के बाद इस मामले से जुड़े अन्य लोगों में भी हडक़ंप मचा हुआ है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों की जांच में जुटी है।
नकली नोटों के मामले में श्रीडूंगरगढ़ तक पहुंची तेलंगाना पुलिस, एक युवक गिरफ्तार: तेलंगाना जीआरपी ने नकली नोट प्रकरण में श्रीडूगरगढ़ युवक को दबोचा
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।