बज्जू। बज्जू क्षेत्र के 2 एमकेडी गांव में एक गरीब किसान परिवार के घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हादसे में घर में रखी नकदी, फसल के बीज, सोने-चांदी के जेवरात, जरूरी दस्तावेज, कपड़े, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, टीवी सहित घरेलू उपयोग का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार 2 एमकेडी निवासी जीयाराम पुत्र गुलाबाराम मेघवाल पिछले करीब दस वर्षों से दूसरों के खेतों में काश्तकारी और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। वर्षों की मेहनत से जुटाई गई उनकी गृहस्थी कुछ ही देर में आग की भेंट चढ़ गई। आग के बाद परिवार के सामने दोबारा घर बसाने का संकट खड़ा हो गया है।घटना की सूचना मिलने पर काधरली सरपंच सुजान सिंह सोढ़ा मौके पर पहुंचे और पीडि़त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन से भी पीडि़त परिवार को उचित राहत दिलाने की बात कही।
मेहनत से बसाया आशियाना आग की भेंट चढ़ा, किसान परिवार पर टूटा संकट: किसान के घर में लगी आग लाखों रुपये का हुआ नुकसान, नगदी जेवरात जलकर हुए राख
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।