गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर में पहली बार होगा श्री शिवमहापुराण कथा एवं 5151 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ, तैयारियां शुरू फिर हो सकता था बड़ा हादसा, कचरा संग्रहण वाहन ने महिला को मारी टक्कर पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर, छह जनों को दबोचा शहर के इस इलाके से घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने किया पार ट्रैक्टर से गिरा युवक,इलाज के दौरान मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

ट्रैक्टर से गिरा युवक,इलाज के दौरान मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज: ट्रैक्टर से गिरा युवक,इलाज के दौरान मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

A Admin
|
12 November 2026, 09:30 AM
शेयर:
ट्रैक्टर से गिरा युवक,इलाज  के दौरान मौत, ड्राइवर  के खिलाफ मामला दर्ज
khaosa

 

बज्जू । रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के बरसलपुर गांव में ट्रैक्टर से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 8 नवंबर को हुआ था। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।रणजीतपुरा पुलिस के अनुसार, बरसलपुर निवासी भंवरलाल पुत्र हरचंदराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि 8 नवंबर को शाम करीब 5 बजे उसका भाई अप्पूराम (30) ट्रैक्टर पर सवार होकर चक 05 बीडीवाई स्थित खेत की ओर जा रहा था। करणी मंदिर के पास ड्राइवर ने ट्रैक्टर तेज गति और लापरवाही से चलाया। इससे अप्पूराम नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उसे इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने ड्राइवर की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।रिपोर्ट के आधार पर रणजीतपुरा पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है।्र

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: