गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर में पहली बार होगा श्री शिवमहापुराण कथा एवं 5151 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ, तैयारियां शुरू फिर हो सकता था बड़ा हादसा, कचरा संग्रहण वाहन ने महिला को मारी टक्कर पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर, छह जनों को दबोचा शहर के इस इलाके से घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने किया पार ट्रैक्टर से गिरा युवक,इलाज के दौरान मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर, छह जनों को दबोचा: पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर, छह जनों को दबोचा

A Admin
|
12 November 2026, 10:59 AM
शेयर:
पंचायत चुनाव को लेकर  पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर, छह जनों को दबोचा
khaosa

 

बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेशभर में पंचायतराज चुनाव जारी है। तीन चरणों के मतदान पूर्ण हो चुके है, अब केवल अंतिम और चौथे चरण का मतदान बाकी है। बीकानेर में भीनोखा, जसरासर, पांचू पंचायत समितियों में चुनाव बाकी है। इसी को लेकर पुलिस महकमा भी अलर्ट मोड़ पर है। कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी लगातार निगरानी की जा रही है। इसी के चलते पुलिस टीम ने 170 बीएनएसएस के तहत छह गैर सायल को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने नोखा सीओ जरनेल सिंहह के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविंद सिंह के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए शंाति व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह को 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने हेमंत कुमार, प्रकाश डागा, छगनलाल वाल्मीकी, सोनू लोहिया, पंकज डागा, लक्ष्मणराम जाट को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी गोविंद ङ्क्षसह, सुरेश कुमार, तुलसीराम, शंकरलाल, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, मनफुल शामिल रहें।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: