गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर में पहली बार होगा श्री शिवमहापुराण कथा एवं 5151 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ, तैयारियां शुरू फिर हो सकता था बड़ा हादसा, कचरा संग्रहण वाहन ने महिला को मारी टक्कर पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर, छह जनों को दबोचा शहर के इस इलाके से घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने किया पार ट्रैक्टर से गिरा युवक,इलाज के दौरान मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

शहर के इस इलाके से घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने किया पार: शहर के इस इलाके से घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने किया पार

A Admin
|
12 November 2026, 09:32 AM
शेयर:
शहर के इस इलाके से घर  के बाहर खड़ी बाइक को  अज्ञात चोर ने किया पार
khaosa

 

 बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार जनता प्याऊ के पीछे बड़ी कर्बला निवासी मुकेश पारीक पुत्र रामकिशन पारीक ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसने अपनी टीवीएस स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल नंबर क्रछ्व07 श्वस् 1013 घर के बाहर खड़ी की थी।11 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे जब वह बाहर आया तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसे चोरी की आशंका हुई और उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रामलाल को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ बाइक चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: