सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर जिला प्रमुख की कुर्सी का विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी सांसद कुलदीप इंदौरा को आलाकमान ने बनाया पर्यवेक्षक घर से लापता 17 वर्षीय किशोरी का कुंड में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद बरामद, एक गिरफ्तार लखासर गांव में मकान में चोरी, 50 हजार नकदी व सोने-चांदी के आभूषण पार, एक चोर पकड़ा गार्डन मैरिज पैलेस में चोरी, ऑटो में आए दो चोर कॉपर के बंडल लेकर फरार

ऑटो में सवार होकर आए चोर, मैरिज पैलेस से कॉपर के बंडल पार: गार्डन मैरिज पैलेस में चोरी, ऑटो में आए दो चोर कॉपर के बंडल लेकर फरार

A Admin
|
23 November 2026, 09:41 AM
शेयर:
गार्डन मैरिज पैलेस में चोरी, ऑटो में आए दो चोर कॉपर के बंडल लेकर फरार
khaosa

श्रीगंगानगर। जवाहरनगर थाना क्षेत्र स्थित आजाद गार्डन मैरिज पैलेस में चोरी की वारदात सामने आई है। सुबह करीब 4:45 बजे ऑटो में सवार होकर आए दो अज्ञात चोर मैरिज पैलेस के छोटे हॉल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे एसी में इस्तेमाल होने वाले कॉपर के बड़े बंडल चोरी कर फरार हो गए। संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, मैरिज पैलेस संचालक अमित आजाद ने रिपोर्ट में बताया कि सुबह करीब 4:45 बजे दो चोर ऑटो में सवार होकर आजाद गार्डन पहुंचे। आरोपियों ने छोटे हॉल के ताले तोड़े और अंदर रखे एसी में काम आने वाले कॉपर के बंडल चोरी कर लिए। इसके बाद दोनों आरोपी ऑटो में सवार होकर मौके से फरार हो गए।सुबह स्टाफ के पहुंचने पर छोटे हॉल के ताले टूटे मिले। अंदर जांच करने पर कॉपर के बंडल गायब मिले। इसके बाद संचालक ने जवाहरनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच एएसआई देसराज को सौंपी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: