सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर जिला प्रमुख की कुर्सी का विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी सांसद कुलदीप इंदौरा को आलाकमान ने बनाया पर्यवेक्षक घर से लापता 17 वर्षीय किशोरी का कुंड में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद बरामद, एक गिरफ्तार लखासर गांव में मकान में चोरी, 50 हजार नकदी व सोने-चांदी के आभूषण पार, एक चोर पकड़ा गार्डन मैरिज पैलेस में चोरी, ऑटो में आए दो चोर कॉपर के बंडल लेकर फरार

किशोरी की मौत से इलाके में सनसनी, कुंड में मिला शव: घर से लापता 17 वर्षीय किशोरी का कुंड में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

A Admin
|
23 November 2026, 09:53 AM
शेयर:
घर से लापता 17 वर्षीय किशोरी का कुंड में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
khaosa

बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के खारी चारणान गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के पास स्थित पानी के कुंड में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुंड से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजनेर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस के अनुसार, मृतका के भाई अनिल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहन मनीषा घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह घर के पास ही चाचा के घर स्थित पानी के कुंड में मिली।रिपोर्ट में बताया गया है कि मनीषा पिछले एक-दो वर्षों से मानसिक बीमारी से पीड़ित थी और पीबीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: