सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर जिला प्रमुख की कुर्सी का विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी सांसद कुलदीप इंदौरा को आलाकमान ने बनाया पर्यवेक्षक घर से लापता 17 वर्षीय किशोरी का कुंड में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद बरामद, एक गिरफ्तार लखासर गांव में मकान में चोरी, 50 हजार नकदी व सोने-चांदी के आभूषण पार, एक चोर पकड़ा गार्डन मैरिज पैलेस में चोरी, ऑटो में आए दो चोर कॉपर के बंडल लेकर फरार

अफीम तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद बरामद, एक गिरफ्तार

A Admin
|
23 November 2026, 09:48 AM
शेयर:
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद बरामद, एक गिरफ्तार
khaosa

बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हाईवे-11 पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार की तलाशी लेकर 2 किलो 409 ग्राम अवैध अफीम और 1 लाख 38 हजार 560 रुपए नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। इस दौरान कार से अवैध अफीम और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से संदीप पुत्र हनुमानाराम निवासी 20 पीएसडी गौड़ू, बज्जू को गिरफ्तार कर लिया।यह कार्रवाई रेंज आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही बरामद अफीम के स्रोत और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों व नेटवर्क के संबंध में जांच की जा रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: