बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में जोधपुर लिफ्ट नहर की 35 आरडी के पास रविवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फलोदी जिले के बाप थाना क्षेत्र के मनजीतिया निवासी ओमप्रकाश (50) पुत्र कन्हैयालाल ब्राह्मण के रूप में हुई है। वह ग्वार की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते थे।पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई श्यामलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके बड़े भाई ओमप्रकाश 21 नवंबर 2026 की सुबह घर से बिना बताए निकल गए थे। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों और परिचितों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान 22 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे जोधपुर लिफ्ट नहर की 35 आरडी के पास उनका शव मिला।परिजनों के मुताबिक, इस वर्ष ग्वार के व्यापार में घाटा होने के कारण ओमप्रकाश काफी समय से मानसिक तनाव में थे। रिपोर्ट में नहर के पानी में डूबने से उनकी मौत होने की बात कही गई है। परिजनों ने किसी व्यक्ति पर संदेह जाहिर नहीं किया है।पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है।
कारोबार में घाटे से परेशान व्यापारी की संदिग्ध मौत, नहर में मिला शव: नहर में मिला व्यापारी का शव ग्वार के कारोबार में घाटे से चल रहा था परेशान
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।