सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर जिला प्रमुख की कुर्सी का विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी सांसद कुलदीप इंदौरा को आलाकमान ने बनाया पर्यवेक्षक घर से लापता 17 वर्षीय किशोरी का कुंड में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.409 किलो अफीम और 1.38 लाख रुपए नकद बरामद, एक गिरफ्तार लखासर गांव में मकान में चोरी, 50 हजार नकदी व सोने-चांदी के आभूषण पार, एक चोर पकड़ा गार्डन मैरिज पैलेस में चोरी, ऑटो में आए दो चोर कॉपर के बंडल लेकर फरार

निकिता डूडी और सरिता चौहान के बीच दावेदारी, जिला परिषद सदस्यों से वन-टू-वन मुलाकात कर जानेंगे राय: बीकानेर जिला प्रमुख की कुर्सी का विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी सांसद कुलदीप इंदौरा को आलाकमान ने बनाया पर्यवेक्षक

A Admin
|
23 November 2026, 09:56 AM
शेयर:
बीकानेर जिला प्रमुख की कुर्सी  का विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी सांसद कुलदीप इंदौरा को आलाकमान ने बनाया पर्यवेक्षक
khaosa

बीकानेर। जिला परिषद में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस आलाकमान ने विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा को सौंपी है। पार्टी ने उन्हें बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अब इंदौरा जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों से वन-टू-वन मुलाकात कर उनकी राय जानेंगे और जिला प्रमुख के नाम पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे।कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी को समाप्त कर सभी निर्वाचित सदस्यों को एकजुट करने की है। जिला प्रमुख पद के लिए फिलहाल दो प्रमुख नाम चर्चा में हैं। इनमें दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू निकिता डूडी और पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान शामिल हैं। दोनों ही राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवारों से जुड़ी हैं। ऐसे में किसी एक नाम पर सहमति बनाना पर्यवेक्षक के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक संपर्क आएंगे कामकुलदीप इंदौरा की नियुक्ति को कई राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। इंदौरा स्वयं जिला प्रमुख रह चुके हैं और उन्हें संगठनात्मक कामकाज का अनुभव है। उनके पिता हीरालाल भी मंत्री रह चुके हैं। दलित समाज में उनकी राजनीतिक पकड़ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ उनके राजनीतिक समीकरण भी इस नियुक्ति में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल और दिवंगत नेता रामेश्वर डूडी से भी उनके राजनीतिक संपर्क रहे हैं। ऐसे में दोनों खेमों के बीच संवाद स्थापित करने में उनकी भूमिका अहम हो सकती है।मतगणना के दिन हुए विवाद से गरमाई थी सियासत जिला प्रमुख चुनाव को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी विवाद मतगणना के दिन पॉलिटेक्निक कॉलेज में सामने आया था। वार्ड संख्या 9 से निर्वाचित जिला परिषद सदस्य मैना देवी को लेकर विवाद हुआ था। उनके परिजनों ने कथित अपहरण, बदसलूकी, मारपीट और धक्का-मुक्की के आरोप लगाए थे। इसके बाद नोखा विधायक सुशीला डूडी, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और यूथ कांग्रेस नेता भंवरलाल कूकणा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस घटनाक्रम ने जिला प्रमुख पद को लेकर कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को और बढ़ा दिया था।आलाकमान के फैसले पर टिकी निगाहें कुलदीप इंदौरा अब जिला परिषद सदस्यों से बातचीत कर उनकी राय जानेंगे। इसके बाद वे अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप सकते हैं। अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान को करना है। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इंदौरा दोनों खेमों के बीच सहमति बनाने में कितने सफल होते हैं और जिला प्रमुख की कुर्सी आखिर किसके हिस्से आती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: