बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक 25 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। युवक मदनलाल हनुमानगढ़ जिले का निवासी था और परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए महाजन आया हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला निवासी वकील सिंह लोहार अपने परिवार के साथ गांव-गांव जाकर मजदूरी करते हैं। करीब दो महीने से उनका परिवार महाजन के वार्ड नंबर 13 में सामुदायिक भवन के पास तंबू लगाकर रह रहा था। सोमवार को वहां नामकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ था, जिसके लिए टेंट लगाया गया था।सोमवार रात करीब 9 बजे परिजनों ने मदनलाल को टेंट के पाइप से लटका हुआ देखा। परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक के पिता वकील सिंह लोहार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी भजनलाल कर रहे हैं।
संदिग्ध हालात में गई 25 वर्षीय युवक की जान, पुलिस ने शुरू की जांच: महाजन में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।