गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
ताज़ा
बीकानेर में पहली बार होगा श्री शिवमहापुराण कथा एवं 5151 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ, तैयारियां शुरू फिर हो सकता था बड़ा हादसा, कचरा संग्रहण वाहन ने महिला को मारी टक्कर पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर, छह जनों को दबोचा शहर के इस इलाके से घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर ने किया पार ट्रैक्टर से गिरा युवक,इलाज के दौरान मौत, ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

अपराधियों के हौसले बुलंद देर रात मां बेटी के साथ लूट: अपराधियों के हौसले बुलंद देर रात मां बेटी के साथ लूट

A Admin
|
12 November 2026, 09:18 AM
शेयर:
अपराधियों के हौसले बुलंद  देर रात मां बेटी के साथ लूट
khaosa

 

बीकानेर। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते ही जा रहे है। कभी चाकूबाजी की घटनाएं तो कभी लूट की वारदाते सामने आ रही है। बुधवार देर रात मां-बेटी के साथ भी लूट की वारदात हुई। बेटी ने इस मामले में गंगाशहर थाने में परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना धरणीधर मंदिर के पास रमण भवन के आगे हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब 12 बजे रक्षा पुरोहित पत्नी आशीष पणिया अपनी मां के साथ धरणीधर मंदिर की ओर जा रही थीं। वो चौतीना कुआं क्षेत्र में भाई दूज मनाकर लौट रही थीं। मां-बेटी जैसे ही रमण भवन के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आए दो युवकों ने मां के हाथ में रखा बैग छीन लिया। बैग इतनी जोर से खींचा गया कि मां सडक़ पर गिर गईं और बैग के दोनों हैंडल उनके हाथ में ही रह गए। दोनों युवक बैग लेकर बाइक से फरार हो गए।रक्षा उनके पीछे दौड़ीं। आसपास के कुछ लोग भी युवकों के पीछे भागे, लेकिन वे मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से ही पुलिस को फोन किया गया। गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तलाश की, लेकिन दोनों युवक नहीं मिले। रक्षा ने बताया कि बैग में चांदी की पायल सहित कुछ आभूषण, 6 हजार रुपए नकद और घरेलू सामान था। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: