बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में आवारा सांड की टक्कर से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 4 नवंबर को 2 एचडब्ल्यूएम स्थित पुनिया भट्टे के पास हुई थी। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार रामकुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि उसके चाचा मानाराम सडक़ किनारे पैदल चल रहे थे। इसी दौरान एक आवारा सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मानाराम उछलकर सडक़ पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल मानाराम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।