बुधवार, 11 नवम्बर 2026
ताज़ा
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ी अपडेट, 100 से ज्यादा संदिग्ध रडार पर, आखिर किसकी साजिश राम राम सा उसके बाद फिरमैसेज आया और हो गया खाता खाली कबाड़ निस्तारण से बीकानेर रेल मंडल ने सात माह में अर्जित किए 22.22 करोड़ रुपए, 5880 मीट्रिक टन का किया निस्तारण पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक साथ पकड़े आधे दर्जन से अधिक जुआरियों को बुजुर्ग से साइबर ठगी पेंशन कार्ड का झांसा देकर खाते से उड़ाई रकम

पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक साथ पकड़े आधे दर्जन से अधिक जुआरियों को: पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक साथ पकड़े आधे दर्जन से अधिक जुआरियों को

A Admin
|
11 November 2026, 11:01 AM
शेयर:
पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक  साथ पकड़े आधे दर्जन से  अधिक जुआरियों को
khaosa

 

बीकानेर।बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड, वृत्ताधिकारी अनुज डाल के नेतृत्व में कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल ने एक विशेष टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर मोहता चौक के मरुनायक चौक में छापा मारकर जुआ खेल रहे 8 जनों को पकड़ा। इनके पास पुलिस ने गोटिया व 50490 रुपये नगद बरामद किये। सभी के खिलाफ धारा 112 (2) बीएनएस व 13 आरपीजीओ में दर्ज कर जांच कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी को सौंपी है। इनको पकड़ा कैलाश सेवग चौपड़ी बारी रामा भवन के पास गंगाशहर, पुरुषोतम शर्मा सेवगों का चौक, देवाशिष शर्मा मरुनायक चौक, हुसैन अली तेलीवाड़ा चौक, देव सेवग रत्ताणी व्यासों का चौक, योगेश पुरोहित नाईयों की गली, उमाशंकर मूंदडा सेवगों का चौक, राजेश नाई मरुनायक चौक को पुलिस ने पकड़ा है। इस टीम ने की कार्यवाही सविता डाल थानाधिकारी, प्यार सिंह सउनि, गणेश राम सउनि, मुकेश सउनि, सुखलाल सउनि, पृथ्वीराज सउनि, सुमेर सिंह हैडकानि, कपिल कनि, विजय कानि, मनफूल कानि, संजयपाल कानि, प्रितम कानि, हंसराज कानि, सुखाराम कानि शामिल थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: