बुधवार, 11 नवम्बर 2026
ताज़ा
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ी अपडेट, 100 से ज्यादा संदिग्ध रडार पर, आखिर किसकी साजिश राम राम सा उसके बाद फिरमैसेज आया और हो गया खाता खाली कबाड़ निस्तारण से बीकानेर रेल मंडल ने सात माह में अर्जित किए 22.22 करोड़ रुपए, 5880 मीट्रिक टन का किया निस्तारण पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक साथ पकड़े आधे दर्जन से अधिक जुआरियों को बुजुर्ग से साइबर ठगी पेंशन कार्ड का झांसा देकर खाते से उड़ाई रकम

बुजुर्ग से साइबर ठगी पेंशन कार्ड का झांसा देकर खाते से उड़ाई रकम: बुजुर्ग से साइबर ठगी पेंशन कार्ड का झांसा देकर खाते से उड़ाई रकम

A Admin
|
11 November 2026, 10:45 AM
शेयर:
बुजुर्ग से साइबर ठगी पेंशन  कार्ड का झांसा देकर  खाते से उड़ाई रकम
khaosa

 

 बीकानेर। जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को ढ्ढष्टढ्ढष्टढ्ढ बैंक का कर्मचारी बताकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया और उसके खाते से बड़ी रकम निकाल ली। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार परिवादी जेठमल खत्री पुत्र रुघनाथ खत्री निवासी बागवानों का मोहल्ला, पुरानी गिन्नाणी बीकानेर ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 7 नवंबर 2026 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद कोबैंक का कर्मचारी बताते हुए कहा कि वह बैंक की ओर से पेंशन कार्ड के लिए संपर्क कर रहा है। बातचीत के दौरान आरोपी ने परिवादी को विश्वास में लिया और बैंक संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर जानकारी हासिल कर ली।परिवादी के अनुसार कुछ समय बाद उसके सेविंग खाते से 1 लाख 10 हजार रुपए की राशि निकाल ली गई। इसके अलावा उसके क्रेडिट कार्ड से भी 76 हजार 63 रुपए की रकम कट गई। कुल मिलाकर उसके साथ करीब 1 लाख 86 हजार रुपए की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई।राशि कटने के बाद परिवादी को अपने साथ साइबर ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब साइबर ठगी करने वाले आरोपियों की पहचान और रकम की रिकवरी के प्रयास में जुटी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: