बुधवार, 11 नवम्बर 2026
ताज़ा
रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ी अपडेट, 100 से ज्यादा संदिग्ध रडार पर, आखिर किसकी साजिश राम राम सा उसके बाद फिरमैसेज आया और हो गया खाता खाली कबाड़ निस्तारण से बीकानेर रेल मंडल ने सात माह में अर्जित किए 22.22 करोड़ रुपए, 5880 मीट्रिक टन का किया निस्तारण पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एक साथ पकड़े आधे दर्जन से अधिक जुआरियों को बुजुर्ग से साइबर ठगी पेंशन कार्ड का झांसा देकर खाते से उड़ाई रकम

वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत: वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

A Admin
|
11 November 2026, 10:31 AM
शेयर:
वाहन की टक्कर से घायल  युवक की इलाज  के दौरान हुई मौत
khaosa

 

 बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में हुए सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के परिजन की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार परिवादी आनंद कुमार पुत्र गणेशलाल जाति माली उम्र 42 वर्ष निवासी पुरानी गिन्नाणी, धावडिय़ों का बास, पुलिस लाइन चौराहा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।परिवादी ने बताया कि 9 नवंबर 2026 की रात करीब 8:55 बजे गांधी प्याऊ से कोडमदेसर रोड के बीच उसके भाई को किसी अज्ञात वाहन ने लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई मदनलाल को सौंपी गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: