बीकानेर। शहर के सुदर्शन नगर इलाके में रविवार दोपहर उस समय हलचल मच गई, जब व्यास कॉलोनी पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर तीन महिलाओं और मकान मालिक को पकड़ लिया। इलाके में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार, सुदर्शन नगर के मोहल्लेवासी पिछले काफी समय से पुलिस को शिकायत कर रहे थे कि इलाके के एक मकान में कुछ महिलाओं का लगातार आना-जाना रहता है। साथ ही, वहां युवकों की आवाजाही भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों को मकान में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने का संदेह था। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद पहले कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।रविवार को मोहल्लेवासियों ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित मकान पर दबिश दी। पुलिस को वहां तीन महिलाएं मिलीं। पुलिस ने मकान मालिक को भी अपने साथ थाने लेकर जाकर पूछताछ शुरू की।हालांकि, पुलिस अधिकारियों के अनुसार मौके पर ऐसी कोई गतिविधि सामने नहीं आई, जिससे अनैतिक कार्य होने की पुष्टि हो सके। इसी आधार पर तीनों महिलाओं को मौके से ही जाने दिया गया, जबकि मकान मालिक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।पुलिस का कहना है जेएनवीसी थानाधिकारी देवेन्द्र के अनुसार, पुलिस को सुदर्शन नगर स्थित एक मकान में महिलाओं की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वहां तीन महिलाएं मिलीं, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा कुछ सामने नहीं आया जिससे अनैतिक गतिविधियां होने की पुष्टि हो। इसलिए महिलाओं को मौके से ही छोड़ दिया गया, जबकि मकान मालिक को पूछताछ के लिए थाने लाया गया।फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।