सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ताज़ा
बीकानेर में खाद्य तेल के गोदाम से 22 हजार किलो तेल सीज* कीटनाशक के संपर्क में आने से युवक की बिगडी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत सरपंच चुनाव के जीत के बाद इस गांव में स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस पर किया पथराव, पुलिस ने कई जनों को पकड़ा बीकानेर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सुदर्शन नगर में मकान पर दबिश, तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा; मकान मालिक से पूछताछ खुले टैंक में गिरी गाय-बछिया:एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से किया रेस्क्यू

कीटनाशक के संपर्क में आने से युवक की बिगडी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत

A Admin
|
25 October 2026, 12:42 PM
शेयर:
कीटनाशक के संपर्क में आने से युवक की बिगडी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत

 

 बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक की कीटनाशक के संपर्क में आने से तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। युवक अपने भाई के खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान यह घटना हुई। परिजन उसे इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान छोटूराम पुत्र तुलछाराम नायक, उम्र 23 वर्ष, निवासी ईयारा, पुलिस थाना सांडवा, जिला चूरू के रूप में हुई है। बताया गया है कि छोटूराम अपने भाई के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसके शरीर पर कीटनाशक चढ़ गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: