अरजनसर। कस्बे में रेलवे क्वार्टरों के पीछे बने पुराने खुले टैंक में गाय और बछिया गिर गईं। सूचना मिलने पर हरि गौशाला की टीम और अरजनसर के युवा मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक मशक्कत करने के बाद जेसीबी की मदद से दोनों गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।रेस्क्यू अभियान में हरि गौशाला के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ओझा, जीतू गोदारा, डॉ. कमल, राकेश गोदारा, मनु गुजर, राजू स्वामी, रोहित जस्सू, कन्हैया स्वामी, राजू शर्मा और दिनेश कस्वां सहित अन्य युवाओं ने सहयोग किया। सभी ने मिलकर प्रयास किए और काफी मशक्कत के बाद गाय व बछिया को टैंक से बाहर निकाला।खुले और पुराने टैंक में गोवंश गिरने की इस घटना ने ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को सामने ला दिया है।