बीकानेर। छतरगढ़ पंचायती राज चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद छतरगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत केला में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। जमीला/इकबाल की 34 वोटों से जीत की घोषणा के बाद हारे हुए प्रत्याशियों के समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला। इसी दौरान कुछ समर्थकों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पत्थर पुलिस की गाडिय़ों और पुलिसकर्मियों पर भी फेंके गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पथराव की घटना में कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने के समाचार हैं। हालांकि, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी पवन कुमार और छतरगढ़ थाना अधिकारी नवनीत सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी बुलाया गया, ताकि गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मुद्ल कच्छावा ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस को शांति बनाने की निर्देश दिये तथा अशांति करने वालों को पकड़ों इस पर भारी पुलिस बल ने जो मामला भडक़ा रहे थे पत्थरबाजी कर रहे थे उनको पुलिस ने पकड़ा है। एसपी ने किसी भी प्रकार की अशांति की जगह नहीं है शांति बनाए रखे।