बीकानेर। बीकानेर के बज्जू क्षेत्र में 954 आरडी बीकमपुर रोड पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइक पर तीन युवक सवार थे।जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक पर 954 आरडी बीकमपुर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में तीसरे युवक मोहन जाट ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।सडक़ हादसे में जाटावास, बज्जू निवासी लेखराम (20) पुत्र मानाराम जाट और बीठनोक निवासी बलदेव (22) पुत्र रामेश्वरलाल ब्राह्मण की मौत हो गई। वहीं, जाटावास, बज्जू निवासी मोहन (18) पुत्र टीकूराम जाट गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलने पर बज्जू पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।पंचायत चुनाव के काम से लौटे थे फूलासर छोटा ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव के चलते एक प्रत्याशी के यहां तीनों हलवाई का काम कर रहे थे। रात को काम निपटाकर घर वापस लौट रहे थे। बीठनोक निवासी बलदेव ब्राह्मण की शादी दो साल पहले हुई थी और वो एक छोटी बेटी का पिता है। वहीं, लेखराम अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। हादसे के बाद से दोनों घरों में मातम छाया हुआ है।