बीकानेर। पांचू थाना पुलिस ने जोधपुर टीम ने एटीएम कैश वैन लूट के चर्चित प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में आरोपी मनीष पुत्र जीवाराम कुंहार (23), निवासी देऊ थाना पांचौड़ी, जिला नागौर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर गाड़ी भी बरामद की गई है।
5 अगस्त 2026 को सीएमएस इन्फो सिस्टम कंपनी की कैश वैन नोखा से सारुंडा एटीएम में कैश डालने जा रही थी। सारुंडा रोड पर 2-3 बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने कैम्पर गाड़ी से वैन को ओवरटेक कर ड्राइवर के सिर पर पिस्टल तान दी और 51 लाख रुपये से भरा कैश बॉक्स लूटकर फरार हो गए थे। इस पर थाना पांचू में मामला दर्ज हुआ था।अंदर का ही निकला मास्टरमाइंडजांच में खुलासा हुआ कि लूट का मास्टरमाइंड कंपनी का ही कर्मचारी विक्रमसिंह कस्टोडियन था। उसने अपने साथी श्यामसुंदर व अन्य के साथ मिलकर साजिश रची थी। प्लान के तहत विक्रमसिंह जानबूझकर वैन को नोखा के एटीएम में कैश लोड करने की बजाय सारुंडा की तरफ ले गया और रास्ते में साथियों ने नकली लूट को अंजाम दिया।
पुलिस इस मामले में विक्रमसिंह सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर 46 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की टीम में एएसपी बनवारीलाल मीणा और डीएसपी जरनेल सिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। टीम में डीएसटी जोधपुर ग्रामीण के श्रवणकुमार सहित पांचू थाने के कई जवान शामिल रहे