बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना इलाके में इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 560 आरडी पर युवक के कपड़े और जूती मिलने के बाद लापता युवक की तलाश में बीकानेर से पहुंची एसडीआरएफ टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसी बीच 25 अक्टूबर को छतरगढ़-बीकानेर रोड पर हनुमान धोरा के सामने कच्चे रास्ते पर पिछले तीन-चार दिनों से लावारिस हालत में खड़ी एक बाइक मिलने से मामले में नया सुराग सामने आया है।जानकारी के अनुसार, कच्चे रास्ते पर कई दिनों से खड़ी बाइक को देखकर एक किसान ने लायन एक्सप्रेस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बाइक के नंबर के आधार पर जांच की गई, जिसमें रिडमलसर सिपाहियान का पता और एक व्यक्ति का नाम सामने आने की जानकारी मिली है। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।वहीं, नहर की 560 आरडी पर मिले कपड़ों और जूती के आधार पर लापता युवक की तलाश की जा रही है। बीकानेर से आई एसडीआरएफ टीम नहर में लगातार सर्च अभियान चला रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक लापता व्यक्ति के संबंध में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।