रविवार, 1 नवम्बर 2026
ताज़ा
शहर के इस बाजार में खरीददारी करने गई महिला के बैग से सामान हुआ पार युवक ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की भारतमाला हाईवे पर पुलिस की पैनी नजर, 1.26 करोड़ रुपए की शराब पकड़ी पंचायती राज चुनाव,चौथे चरण का नामांकन शुरू, पहले दिन प्राप्त हुआ एक नाम निर्देशन पत्र एक प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन कचरा संग्रहण वाहन ने नत्थुसर गेट पर बैककर्मी को लिया चपेट में, हुए बुरी तरह घायल

गोपेश्वर बस्ती से युवती हुई लापता: गोपेश्वर बस्ती से युवती हुई लापता, मां ने युवक पर लगाये गंभीर आरोप

A Admin
|
31 October 2026, 09:27 AM
शेयर:
गोपेश्वर बस्ती से युवती हुई लापता, मां ने युवक पर लगाये गंभीर आरोप
khaosa

 

बीकानेर।शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र की गोपेश्वर बस्ती से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस के अनुसार, गोपेश्वर बस्ती निवासी युवती की मां ने रिपोर्ट में बताया कि 29 अक्टूबर 2026 को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे के बीच मनीष सोनी पुत्र भंवरलाल सोनी निवासी भानी जी की बाड़ी, बीकानेर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने युवती की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चलने पर पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।गंगाशहर थाना पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह कर रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: